• 17 Sep 2022
    PTM MEETING information

    प्रिय अभिभावक  नमस्कार । कल दिनांक 17-09-2022 को प्रात: 8:00 से दोपहर 1 बजे के मध्य शिक्षक अभिभावक बैठक (PTM MEETING) रखी गयी है । PTM में आपसे Periodic Test-1 के परिणाम के विषय में आपको शिक्षकों से मिलने आना है। विद्यार्थी की प्रगति के लिए यह अत्यावश्यक है।


  • 17 Sep 2022
    PTM MEETING

    This is to inform all that the school is organising parent -Teacher meeting on 17-09-2022(saturday)in the school premises from 8:00 am to 1:00 pm. students have to come along with their Parents


  • 06 Sep 2022
    Svgms निंबीजोधा में मनाया टीचर्स डे-

    Svgms निंबीजोधा में मनाया टीचर्स डे-

    आज विद्यालय में Happy Teacher's Day बड़े हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया गया | विद्यार्थियों ने समस्त स्टाफ के मान सम्मान के लिए टीचर्स डे का केक कटवा कर उनका अभिनंदन किया | 
    इस उपलक्ष में समस्त स्टाफ की तरफ से विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन हेतु उपयोगी सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान की पुस्तक पुरस्कार स्वरूप समस्त Students को भेंट की.
    सीनियर स्टूडेंट्स ने समस्त स्टाफ के लिए नवाचार रूपी ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए तथा उनकी कार्यशैली के अनुरूप ही Quote तैयार कर उन को संबोधित किया .साथ ही म्यूजिकल चेयर की इवेंट भी टीचर्स के लिए आयोजित करवाई .सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
    विद्यालय के संस्था प्रधान सुनील जी शर्मा ने इस इनोवेशन के लिए सभी विद्यार्थियों को संबलन प्रदान किया तथा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


  • 12 Aug 2022
    राजकीय मॉडल विद्यालय निंबी जोधा में आजादी का अमृत महोत्सव

    राजकीय मॉडल विद्यालय निंबी जोधा में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया | आज दिनांक 12-08-2022 को मॉडल विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव श्रीमान अनिल कुमार एसडीएम लाड़नू की अध्यक्षता में मनाया गया | अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई | मुुख्य अतिथि श्रीमान हनुमाना राम कांसनिया, प्रधान पंचायत समिति लाड़नू रहे तथा विशिष्ट अतिथि रावत खां, चेयरमैन नगर पालिका लाड़नूं, तहसीलदार सुरेंद्र भास्कर लाड़नू, रामचंद्र भाटी,एसीबीईओ लाड़नू, एसडीएमसी सदस्यगण मनोहर राम भाकर , तेज सिंह जोधा, अशोक शर्मा, श्री राम खिचड़ (बीडीसी), बीसीएमओ मूलचंद चौधरी, नवरत्न जी (एईएन पीएचइडी) गणेश राम ठोलिया आदि उपस्थित रहे | शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रातः 10:20 से 10:50 तक विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गानों की शानदार प्रस्तुति दी तथा देशभक्ति के जुनून एवं जज्बे से ओतप्रोत नजर आये | इसी क्रम में श्रीमान एसडीएम साहब ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए सावचेत किया तथा बताया कि देश को आजाद कराने में वीरों ने अपना बलिदान देकर हमें मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करवाया है | एसडीएम साहब ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में कहीं ना कहीं आज भी बालिका शिक्षा में सुधार की गुंजाइश है और इसके साथ ही कार्यक्रम की  सराहना कर विद्यार्थियों को संबल प्रदान किया |  विद्यालय की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया | इस दौरान समस्त स्टाफ उपस्थित रहा | कार्यक्रम के तुरंत बाद तिरंगा रैली निकाली गई जिसका ग्रामीण जनों ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया तथा एसडीएम सदस्य तेज सिंह जोधा एवं अशोक शर्मा ने तिरंगा रैली के दौरान सभी विद्यार्थियों के लिए  जलपान उपलब्ध करवाया संस्था प्रधान ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त कर सभी विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की


  • 28 Jul 2022
    PTM MEETING

    आज दिनांक 28/7/ 2022 को विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य श्री सुनील दत्त शर्मा की अध्यक्षता में  PTM की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें अधिकाधिक संख्या में अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 
     इस मीटिंग में सीबीएसई बोर्ड कक्षाओं (12वी विज्ञान वर्ग एवं 10वीं) के परीक्षा परिणाम को विस्तारपूर्वक अभिभावकों के समक्ष रखा गया साथ ही  Board Toppers को विद्यालय के संस्था प्रधान एवं SDMC की तरफ से साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया| 
     विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की अभिभावकों की तरफ से काफी प्रशंसा की गई तथा विद्यालय के विकास के प्रति सदैव तत्पर रहने की कृतज्ञता जाहिर की| 
     विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं बोर्ड कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की| मीटिंग में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा|


  • 26 Jul 2022
    वाद विवाद व माडल प्रतियोगिता

    स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा लाडनू में वाद विवाद व माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वाद विवाद प्रतियोगिता के विषय नई शिक्षा नीति के प्रभाव व सोशल मीडिया का सामाजिक प्रभाव रखा गया। सामाजिक विज्ञान पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम लकी भार्गव और ललित किशोर तथा द्वितीय स्थान पर चित्रा व प्रीति रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में सोशल मीडिया का सामाजिक प्रभाव विषय पर प्रथम स्थान पर लेखा द्वितीय स्थान पर कोमल कंवर विजेता रही। नई शिक्षा नीति के प्रभाव विषय वस्तु में प्रथम स्थान पर हिमांशी व मानसी तथा द्वितीय स्थान पर निकिता बिरडा रही।


  • 22 Jul 2022
    CBSE BOARD RESULT 2022

    सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में राजकीय मॉडल स्कूल का रहा दबदबा।
    अबूबकर बल्खी
    लाडनूं (नागौर)  तहसील की निंबी जोधा में संचालित राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का सीबीएसई 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। बोर्ड परिणाम में मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने टॉपर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि सीबीएसई द्वारा घोषित 12 वीं विज्ञान वर्ग के नतीजों में परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। यहां की छात्रा दीक्षा कंवर ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तहसील टॉपर रही है। वहीं 5 विद्यार्थी 85% से ऊपर अंक अर्जित किये हैं व 56 विद्यार्थियों के फर्स्ट डिवीजन सहित 11 विद्यार्थी गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। इसी तरह दसवीं बोर्ड के नतीजों में भी मॉडल स्कूल का परिणाम सराहनीय रहा है यहां की छात्रा सरोज डारा ने 92 प्रतिशत, हिमांशी सिखवाल 91 प्रतिशत एंव लक्षिता फूलवारिया ने 90.4% अंक के साथ दबदबा कायम किया है इसी के साथ स्कूल के दसवीं में 10 विद्यार्थियों को गार्गी अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। राजकीय विद्यालय में शिक्षा क्षेत्र में यह विद्यालय सदैव अग्रणी रहा है। वही अपने शैक्षिक नवाचार एवं स्टाफ की अथक मेहनत के चलते विद्यार्थियों का यहां सर्वांगीण विकास की और विशेष ध्यान भी रखा जाता है इसके चलते क्षेत्र के लोगों ने मेहनत व तहसील का नाम।रोशन करने पर विद्यालय स्टाफ एंव विद्यार्थियों को बधाइयां दी है।


  • 31 Mar 2022
    9th Admission Date extend

    स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा लाडनू में कक्षा 9 में आवेदन की अंतिम तिथि को दिनांक 8 अप्रैल 2022 तक बढ़ाया जाता है।


  • 28 Mar 2022
    कक्षा 9 की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया

    स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा ब्लॉक लाडनू में कक्षा 9 की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से प्रारंभ होगी। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि कक्षा 9  में रिक्त सीटों में प्रवेश प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2022 तक चलेगी। इस अवधि में पंजीयन फॉर्म भरकर जमा करवाना है। संस्था प्रधान सुनील शर्मा ने ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र को मूल निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र व वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा। कक्षा 9 में प्रवेश हेतु दिनांक 8 अप्रैल 2022 को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। पंजीयन आवेदन पत्र 28 मार्च 2022 से स्थानीय विद्यालय से अथवा विद्यालय की वेबसाइट www.svgmsladnun.com से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्य व प्रवेश प्रभारी श्री सिद्धार्थ निर्भय से संपर्क किया जा सकता है।


  • 14 Mar 2022
    भारत - 2022 वार्षिक उत्सव

    आज स्थानीय विद्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा में अतुल्य भारत - 2022 वार्षिक उत्सव और भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लाडनूं श्रीमान मुकेश जी भाकर अध्यक्ष श्रीमान हनुमान राम जी कासनिया प्रधान लाडनू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान सुरेश जी मेहरिया सीबीईओ लाडनूं तथा बस्तीराम सांगवा एडीपीसी समसा नागौर उपस्थित हुए  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमान विधायक महोदय ने विद्यालय के विकास हेतु विधायक कोटे से बास्केटबॉल मैदान एवम  ओपन जिम की घोषणा की तथा विद्यालय के विकास में निरंतर सहयोग करने का आश्वासन दिया Iविधायक महोदय ने राज्यस्तरीय योगा  ओलंपियाड के विजेता पंकज सेन एथलेटिक्स स्टेट प्लेयर शाहिद पवार और बैडमिंटन में अमित जांगिड़ को पुरस्कार डेकर प्रोत्सहित किया I NMMS में चयनित विद्यार्थियों तथा वर्ष 2021 में 10 और 12 टॉपर विद्यार्थी कैलाश स्वामी और यश पारीक को सम्मानित किया कार्यक्रम थीम अतुल्य भारत के अनुसार छात्र छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के प्रमुख गानों पर सांस्कृतिक व मनमोहक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में विद्यालय के सहयोग में अपना योगदान देने वाले भामाशाह का सम्मान किया गया इसी कार्यक्रम के सहयोग में भी विभिन्न भामाशाह:  ने कार्यक्रम के दौरान सहयोग किया जिसकी अनुमानित राशि 50,000 तथा अनुमानित घोषित राशि ₹100000 प्राप्त हुई कार्यक्रम में संपूर्ण ब्लॉक के गणमान्य नागरिकों अभिभावकों स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सहयोग दिया कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश ईशरवाल व्याख्याता भौतिक विज्ञान के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा किया गया प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों गणमान्य नागरिकों अभिभावकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।