-
04 Mar 2022
प्रवेश प्रक्रिया 7 मार्च 2022 से प्रारंभ
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा ब्लॉक लाडनू में कक्षा 6 से 8 की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 7 मार्च 2022 से प्रारंभ होगी। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक में रिक्त सीटों में प्रवेश प्रक्रिया 7 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर 15 मार्च 2022 तक चलेगी। इस अवधि में पंजीयन फॉर्म भरकर जमा करवाने होंगे कक्षा 6 से 8 के चयनित विद्यार्थियों की सूची 26 मार्च 2022 को प्रकाशित होगी। नवीन सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल 2022 से होगा कक्षा 9वी कक्षा 11 की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित दिशा निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। संस्था प्रधान ने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र को मूल निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र व वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा। पंजीयन आवेदन पत्र 7 मार्च 2022 से स्थानीय विद्यालय से अथवा विद्यालय की वेबसाइट www.svgmsladnun.com से प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्य व प्रवेश प्रभारी श्री सिद्धार्थ निर्भय से संपर्क किया जा सकता है।
-
28 Feb 2022
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा लाडनू में मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लगभग 73 मॉडल व 150 पोस्टर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए। सीनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में रामकृष्ण हाउस की छात्रा आरजू प्रथम स्थान पर वेदांत हाउस कोमल व मेघा दितीय स्थान पर व हिमांशी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग चार्ट प्रतियोगिता में वेदांत हाउस के शोर्यशी व कृष्णा प्रथम स्थान पर व स्वामी विवेकानंद हाउस की प्रीति कंवर द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग चार्ट प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद हाउस की छात्रा कांता प्रथम स्थान पर पर व वेदांत हाउस की सरोज द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद हाउस का छात्र दिव्यांश प्रथम स्थान पर वह रामकृष्ण हाउस की छात्रा गायन द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका केसर देवी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम शंकर गरबा व्याख्याता वेद प्रकाश स्वामी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऑडेंट की व्याख्याता श्रीमती सुमन ने निभाई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम सुथार ने सभी निर्णायक को और छात्रों का धन्यवाद दिया ।
-
21 Feb 2022
मातृभाषा दिवस
आज दिनांक 21 फरवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय निंबीजोधा लाडनूं में मातृभाषा दिवस के अवसर पर गीत प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें चारों हाउस के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में रामकृष्ण हाउस की आरजू स्वामी ने प्रथम स्थान व स्वामी विवेकानंद हाउस के दीपांशु राठौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में रामकृष्ण हाउस के कृष्ण शर्मा प्रथम स्थान पर रहे व द्वितीय स्थान नरेंद्र हाउस की उषा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री हरमान राम ने किया। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया।
-
18 Feb 2022
Gyan Sanklap
विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती नीरू देवी के दादाजी द्वारा विद्यालय को ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से ₹2100 विद्यालय विकास हेतु प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार हार्दिक अभिनंदन करता है।
-
05 Feb 2022
बसंत पंचमी
आज दिनांक 5/2/2022को बसंत पंचमी के शुभावसर पर विद्यालय प्रांगण में बसंत पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरस्वती मां के मन्दिर के निर्माण कर्ता श्री जगदीश जी शर्मा व उनकी धर्मपत्नी तथा विद्यालय प्रधानाचार्य जी के द्वारा सरस्वती मां के मन्दिर में दीपप्रज्वलित,मालार्पण व पुष्प के द्वारा किया गया।साथ ही बच्चों के द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य व अध्यापक गण श्री अनिल जी मारोठिया, हनुमान जी, मुकेश जी व सन्तोष मेडम के द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। अन्त में प्रसाद वितरण के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
-
24 Jan 2022
NATIONAL GIRL DAY
आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय निंबीजोधा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर बालिकाओं में जागरूकता हेतु राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के तहत उड़ान योजना आमुखीकरण जागरूकता संदेश, बात पते की व कोमल लघु फिल्म का प्रदर्शन, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य व पोषण पर चर्चा बिंदुओं पर डिजिटल कक्ष में ऑनलाइन कार्यक्रम दिखाया गया तथा महिला सुरक्षा एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।बालिका दिवस पर विद्यालय की हेड गर्ल प्रिंसी जांगिड़ ने प्रधानाचार्य के रूप में भूमिका निभाकर विद्यालय का सुचारू रूप से संचालन कर बालिकाओं को हर क्षेत्र में उन्नति कर समाज में उच्च पद प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बालिका दिवस के अवसर पर सभी बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया तथा समाज में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
-
13 Jan 2022
साइकिल वितरण समारोह
लाडनू की स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा में गुरुवार को साइकिल वितरण समारोह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सरपंच महोदया श्रीमती सुमन खीचड़ विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य श्री श्रीराम खीचड़, श्री मनोहर भाकर,श्री अशोक शर्मा, श्री तेज सिंह व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गणेशा राम ठोलिया उपस्थित थे। श्री गणेशा राम ठोलिया की ओर से सभी छात्राओं को मिठाई वितरण की गयी। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में सत्र 2020- 21 कक्षा 9 की अध्ययनरत 20 बालिकाओं 2021-22 की 11 बालिकाओं सहित कुल 31 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल गए ।कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्य व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
-
12 Jan 2022
YUVA DAY
आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निम्बी जोधा लाडनूँ में स्वामी विवेकानंद की की जयंती पर कैरियर डे का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नॉडल प्रिंसिपल श्री रामदेव जी पूनियां उपस्थित रहे। विद्यालय के संस्था प्रधान श्री सुनील दत्त शर्मा ने बताया इस अवसर पर स्कूल में स्टूडेंट्स के अच्छे कैरियर के लिए एक कैरियर गाइडेन्स प्रदर्शनी रखी गई उसका सभी स्टूडेंट्स ने ध्यानपूर्वक अवलोकन किया गया इस आयोजन के अवसर पर विद्यालय श्री राधेश्याम सुथार ने ऑनलाइन कैसे कैरियर की जानकारी प्राप्त करे, साइंस में श्री मुकेश जी ने, स्पोर्ट्स ओर बैंकिंग में सुशील कुमार सैनी जी ने,रेलवे में भंवर लाल जी डोटासरा जी ने एसएससी में राहुल जी बाहेरिया जी ने, मेडिकल में सु श्री मनीषा जी ने ,श्री मुनताज जीभविष्य में रोजगार के बदलते परिवेश,श्री अनिल मारोठिया ने अन्य सेक्टर में कैरियर के बारे में
-
18 Dec 2021
आजादी के अमृत महोत्सव पोस्टकार्ड प्रतियोगिता
आजादी के अमृत महोत्सव पोस्टकार्ड प्रतियोगिता का आयोजन । स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निंबी जोधा लाडनू में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय डाक विभाग की तरफ से पोस्टकार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्री सुनील शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।विद्यार्थियों में बहुत अधिक उत्साह था इस प्रतियोगिता में आजादी के विस्मृत हीरो और 1947 का भारत बिंदुओं पर विद्यार्थी द्वारा पोस्टकार्ड लिखे गए ।प्रतियोगिता के प्रभारी श्री राहुल बाहरिया थे।
-
11 Oct 2021
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक जसवंतनगर की मैनेजर श्रीमती ज्योति चारण ने बालिकाओं को कैरियर सफलता हेतु बिन्दु बताये तथा बालिकाओं का मोटिवेशन किया।विद्यालय में इस अवसर पर आशुभाषण प्रतियोगिता हुई ।यह प्रतियोगिता दो वर्गों जुनियर व सीनियर में सम्पन्न हुई ।सीनियर वर्ग में मेघा चौधरी ,रेणुका जाँगिड प्रथम स्थान, धैर्या शर्मा ने द्वितीय स्थान व तनिशा व प्रिंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जुनियर वर्ग में दिपांशी चौहान,गायन मारोठिया व तपस्या जाँगिड ने प्रथम स्थान , अवनि व ज्योति कँवर ने द्वितीय तथा मानसी चोटिया व भावना भाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने अतिथि महोदया , स्टाफ़ साथियों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Copyright 2019 | All Rights Reserved | Design and Powered by PSA Digital India Ltd.
